Eternity Legends एक एक्शन गेम है, जो आपको दो भविष्यमुखी देवों के बीच चल रही लड़ाई के बीच खड़ा कर देता है। यह एक तेज गति वाला गेम है, जिसमें कुछ रोमांचक अवयव, ढेर सारा मनोरंजन और अनेक दुश्मनों के खिलाफ हैरतअंगेज लड़ाइयाँ होती हैं।
Eternity Legends में गेम खेलने का तरीका भी अन्य RPG गेम की तरह ही होता है: आप बायीं ओर दिये गये वर्चुअल D-पैड की मदद से आगे बढ़ते हैं और दाहिनी ओर दिये गये बटन की मदद से आक्रमण करते हैं। आप न केवल कुछ सरल किस्म के हमले कर सकते हैं, बल्कि तीन आश्चर्यजनक विशेष चालें भी चल सकते हैं ताकि आप लड़ाई को अपने खास अंदाज में खत्म कर सकें।
Eternity Legends की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप नायकों की अपनी एक टीम तैयार कर सकते हैं। हालाँकि इसमें आप अपने मुख्य चरित्र की भूमिका ही निभााते हैं, पर प्रत्येक लड़ाई के दौरान आप मदद के लिए तीन अतिरिक्त चरित्रों को भी बुला सकते हैं। ये चरित्र काफी सीमित समय के लिए प्रकट होंगे, हालाँकि कुछ देर इंतजार करने के बाद आप उन्हें दोबारा भी बुला सकते हैं।
Eternity Legends एक मजेदार RPG है, जो न केवल एक्शन, बल्कि अनूठे ग्राफ़िक्स से भी युक्त है। इसका भविष्यमुखी परिदृश्य प्रत्येक गेम मोड में रोमांचक अभियान का आनंद लेने का अवसर आपको देता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Eternity Legends के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी